मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं रिंकू लोहारी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर, संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के मण्डल प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने लालीपुर गांव के पूर्व प्रधान राज किशोर पाण्डेय के आवास पर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत गांव की लक्ष्मी देवी एवं साधना ने विधवा पेंशन से संबंधित शिकायत करते हुए बताया कि लेखपाल द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र बना दिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अजय सिंह रिंकू लोहारी ने संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को मोबाइल फोन पर गलत रिपोर्ट लगाने को लेकर कड़ी फटकार लगाई तथा शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर गांव लालीपुर के ग्रामीणों ने अजय सिंह रिंकू लोहारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं और निश्चित रूप से 2047 में भारत एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में नागेन्द्र पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, गुड्डू तिवारी, बच्चा तिवारी, दुर्गेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!