इलेक्ट्रॉनिक बैटरी रिक्शा भेंट कर मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जमरावा जिला पंचायत सदस्य तथा मंडल प्रभारी अजय सिंह रिंकू लोहारी द्वारा सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर उन्होंने हुसैनगंज कस्बा निवासी पंकज गुप्ता को एलएमको कंपनी की इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल (बैटरी रिक्शा) भेंट कर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया।
इस दौरान अजय सिंह रिंकू लोहारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है और लगभग 80 प्रतिशत दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक उत्तम और पूर्ण विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब से प्रदेश में रामराज्य की अवधारणा के साथ सुशासन स्थापित हुआ है, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और अपराधी प्रदेश छोड़ने को मजबूर हुए हैं। प्रदेश में विकास की धारा तेजी से बह रही है। अजय सिंह रिंकू लोहारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

error: Content is protected !!