प्रतिभा निखार प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित,मेधावियों के चेहरे खिले

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया ने किया प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान।
-हुसैनगंज व मिर्जापुर भिटारी के विद्यालयों में प्रतिभा निखार परीक्षा का आयोजन।
-आर्यन व आयुश बने टॉपर, विद्यालयों का बढ़ाया मान।
-पत्रकारों को भी मिला ‘वंदे मातरम सम्मान पत्र’।

प्रतिभा निखार प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समाजसेवी संस्था एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था द्वारा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा निखार प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस वर्ष जनपद के दो विद्यालयों को परीक्षा के लिए चयनित किया गया। 01 नवम्बर 2025 को मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज हुसैनगंज तथा ओम शांति शिक्षा निकेतन मिर्जापुर भिटारी में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें दोनों विद्यालयों से 50-50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा परिणामों में मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए,

आर्यन (84 अंक) ने प्रथम, दिव्या (80 अंक) ने द्वितीय तथा यश (76 अंक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं ओम शांति शिक्षा निकेतन मिर्जापुर भिटारी के छात्रों में आयुश (88 अंक) ने प्रथम, अंशिका मौर्य (84 अंक) ने द्वितीय तथा नितिन साहू (80 अंक) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
संस्था की ओर से परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समाज के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं को भी संस्था द्वारा ‘वंदे मातरम सम्मान पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनगंज थाना क्राइम ब्रांच के राकेश कुमार एवं राजेश कुमार पाठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया,

बैंक ऑफ बड़ौदा हुसैनगंज शाखा प्रबंधक राज किशोर तिवारी, ललित मोहन पाण्डेय को राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवंत विश्वकर्मा द्वारा वंदे मातरम सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.के. विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आनंद कुमार, राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवंत विश्वकर्मा, जनपद सदस्य शिव प्रकाश गुप्ता, निशा सिंह, कल्पना देवी, मोनी, क्षेत्रीय समाजसेवी अजय सिंह रिंकू लोहारी, विद्यालय स्टाफ, बच्चों के अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं।

error: Content is protected !!