ठंड से अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर लकड़ी गांव में कड़ाके की ठंड के चलते एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश कोरी पुत्र सुखदेव कोरी (47) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ठंड अधिक होने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड लगने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को विच्छेदन गृह भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!