
आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी/फतेहपुर संवाददाता।
बिन्दकी कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0-427/25, धारा 305/331(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन पुत्र रज्जन, निवासी हरीखेड़ा, थाना बिन्दकी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मामला में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 28,515 की नगद राशि, एक मोटरसाइकिल तथा एक दुकान के शटर की चाबी बरामद की है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अफजाल अहमद और कुलदीप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


