अघोर पीठ में लगा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में रविवार को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरूपद संभव राम के दिशा-निर्देशन में आयोजित शिविर में आश्रम के वैद्य रंजीत कुमार ने 15 बच्चों सहित कुल 181 मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक व फकीरी दवा प्रदान की। उन्होंने मरीजों को नशे से दूर रहने, परहेज अपनाने और संतुलित खान-पान रखने की सलाह भी दी। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के वैद्य बैकुंठनाथ पाण्डेय ने भी मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दिए। शिविर में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व आए मरीजों व उनके परिजनों के लिए आश्रम की ओर से निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी मरीज पहुंचे। संस्था द्वारा संचालित यह सेवा कार्यक्रम अघोरेश्वर बाबा भगवान राम की प्रेरणा और बाबा औघड़ गुरूपद संभव राम के सान्निध्य में निरंतर चल रहा है। समाज में स्वास्थ्य जागरूकता व मिर्गी रोग के उन्मूलन के लिए संस्था सतत प्रयासरत है।
शिविर में प्रमुख रूप से आश्रम से जुड़े पारस यादव, राजीव सिंह ‘रानू’, रोहित सिंह, आशुतोष मेहता, सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!