
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल्स के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जन सम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02559 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल्स स्पेशल का संचालन 07 दिसंबर (रविवार) को किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 02559 बनारस से रात 20:15 बजे रवाना होकर ज्ञानपुर रोड 21:28 बजे, प्रयागराज जंक्शन 23:20 बजे, दूसरे दिन गोविंदपुरी 02:20 बजे, गाजियाबाद 09:45 बजे पहुंचेगी और 10:30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल्स पहुँचेगी।
वापसी में 02560 आनन्द विहार-बनारस स्पेशल 08 दिसंबर (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे आनन्द विहार टर्मिनल्स से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गाजियाबाद 12:55 बजे, गोविंदपुरी 20:00 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन 01:35 बजे, ज्ञानपुर रोड 02:55 बजे पहुंचकर 04:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 LHB कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी द्वितीय के 02, एसी तृतीय के 06, एसी इकोनॉमी के 02, स्लीपर के 05, सामान्य वर्ग के 04, एसएलआरडी 01 तथा जनरेटर कम लैगेज वैन 01 शामिल है। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन का उपयोग करते हुए यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।


