आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चौबेपुर क्षेत्र के परानापुर कंजड बस्ती में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के यहां आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम छापेमारी अभियान चलाया। एसीपी सारनाथ विदु सक्सेना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब 50 से अधिक अवैध शराब भट्ठियाँ नष्ट की गईं। 50 कुंतल लहन (कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा पदार्थ) को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया। लगभग दो घंटे तक चली इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कंजड़ बस्ती के कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। छापेमारी में आबकारी इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा , चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा भी अपनी टीम के साथ शामिल रहे। संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री, ड्रम, चूल्हे, पर्तन, और उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के उत्पादन पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए यह कारवाई की गई है।

error: Content is protected !!