
आपकी खबरें न्यूज,
खागा फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की एक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक एक जंगली सियार घर में घुस आया और उसने सो रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार को भगाकर घायल महिला को तुरंत किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। गांव में जंगली जानवर के हमले की घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


