आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
लोहता/छितौनी गांव के सामने शनिवार की देर रात ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्राली छोड कर चालक ट्रैक्टर ले कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हैबतपुर गांव के शिवकुमार पांडेय सिरसा गांव के योगेश उपाध्याय के कार से उनके परिवार को छोडने रेलवे स्टेशन जा रहे थे।जब छितौनी गांव के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आरही तेज गति से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिसमे बैठे लोग बाल बाल बच गये। लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरिक्षक राजबहादुर मौर्य ने बताया की सीसीटीवी कैमरे को देखकर ट्रैक्टर और चालक का पता लगाया जा रहा है।


