
आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सेवा भारती द्वारा श्री हरीमोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन में एलिम्को और दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग चित्रकूट के सहयोग से वृद्ध जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 दिव्यांग व वृद्धजन लाभान्वित किए गए। इस मौके पर जिला के चिकित्सा जिला चिकित्सालय की टीम ने वृद्ध जनों का ब्लड टेस्ट कर उन्हें उचित इलाज की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राजकमल रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के संस्थापक प्रबंधक हरिमोहन सिंह रहे। कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत मनमोहक नृत्य के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक धीरेंद्र सिंह जितेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। एलिम्को कानपुर के प्रभारी अधिकारी रोहित वर्मा ने बताया कि दिव्यांगों और वृद्ध जनों को सरकार द्वारा निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, आज यहां पर सेवा भारती के सहयोग से 300 लोगों को लाभान्वित किया गया है। शिविर में व्हीलचेयर, कमोड चेयर, स्टिक गले का पट्टा, घुटने का पट्टा, कमर का पट्टा, कान की मशीन पाकर आदि उपकरण दिव्यांग और वृद्धजन बेहद प्रफुल्लित नजर आए। मुख्य अतिथि सीओ राजकमल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ईश्वर तुल्य होती है, बुजुर्गों ने हमें उंगली पटड़कर चलना सिखाया, आज हम सक्षम हैं हमें वृद्ध जनों की सेवा करनी चाहिए, सेवा भारती ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सिंह ने स्वरचित गीत दुनिया के नजारे दुनिया में हर रोज बदलते रहते हैं सुनाकर लोगों की बदलती फितरत पर करारा प्रहार किया और कहा कि सेवा भारती के महामंत्री डॉक्टर राज शिवहरे के लगातार 3 महीने के अथक प्रयास से यह सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांव के बुजुर्गों के लिए यह कार्यक्रम वरदान साबित होगा ।यह सरकार की योजनाओं को लाभान्वित करने वाला कार्यक्रम था। शिविर में सेवा भारती के अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला स्वावलंबन प्रमुख शिव कुमार प्रचार प्रमुख एवं सभासद शंकर यादव, मंत्री शिवा कुमार, कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राम सिया गुप्ता, विश्वजीत सुमन विनय सिंह, संतोष कुमार उमराव, रणविजय सिंह राम सिंह यादव उमाशंकर राधेश्याम गौरव अमन मनीष ज्ञान सिंह सुखेंद्र रेनू पांडेय, समाजसेवी ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीकेशन सिंह ने किया।
