संगठन सृजन बैठक में उमड़ी भीड़, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी फतेहपुर संवाददाता।

बिन्दकी तहसील क्षेत्र के गांव जिगनी में कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन बैठक एवं कार्यकर्ता संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक साजिया खान, जिला पंचायत वार्ड नंबर 22 की संभावित प्रत्याशी रही, जिनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जुटे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को सुनने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।साजिया खान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र के विकास, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में मजबूती से उतरने का संकल्प दोहराया।

error: Content is protected !!