
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
युवा शक्ति मुसहरी की ओर से बच्चों कि प्रतिभा निखार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिभा सम्मान 2025 प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फतेहपुर जनपद के भिटौरा ब्लॉक के मिर्जापुर भिटारी के ओम् शांति शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल परिसर मे संयोजक अतुल भरद्वाज के मार्गदर्शन मे संचालित किया गया। इस परीक्षा में 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे कुल 100 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक के अनुसार प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग स्तर के प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे ताकि विद्यार्थियों की क्षमता का सही आकलन किया जा सके।
प्रतियोगिता कि लिखित परीक्षा बुधवार को आयोजित कि गयी। जिससे प्रतिभागियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया जा सके। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विक्षण कार्य शिक्षक अतुल भरद्वाज, श्याम सर, राकेश सर संस्था एन्टी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया से राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवन्त विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष विमल दुबे, योगेश कुमार, शिव प्रकाश गुप्ता, प्रशांत कुमार आदि सदस्यों को लगाया गया है। मूल्यांकन कार्य होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


