7 मिल तिराहे से बाबूगंज मोड तक दौड़ते कदमों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश

Spread the love
हुसैनगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस ने रन फॉर यूनिटी में दौड़े

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया। हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को संरक्षित व सशक्त करने के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था। शुक्रवार सुबह आठ बजे सात मील तिराहे से बाबूगंज मोड तक दौड़ शुरू हुई इस दौड़ में पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने 1 किलोमीटर की दूरी तय की। थाना प्रभारी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि सुबह दौड़ लगाने से शरीर फिट रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं।
इस अवसर पर हुसैनगंज थाना स्टाफ, असनी चौकी प्रभारी व भिटौरा चौकी प्रभारी तथा स्कूली बच्चों ने पूर्ण ऊर्जा के साथ इसमें भाग लिया, जिससे राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हो सके।

error: Content is protected !!