भिटौरा व हथगाम ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतो का मॉडल यूथ ग्राम सभा में हुआ चयन

Spread the love
भिटौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरा चुरियारा प्रधान संगीता देवी

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

भारत सरकार द्वारा स्कूलों में पंचायती राज व्यवस्था की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए शिक्षा और जनजाति मामलों के मंत्रालयों के सहयोग से पंचायती राज मंत्रालय ने मॉडल यूथ ग्राम सभा की पहल की गई। इस पहल में फतेहपुर जनपद की दो ग्राम सभाओं को चयनित किया गया था, जिसमें भिटौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरा चुरियारा व हथगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसराजपुर शामिल है। डॉक्टर अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय भवन जनपथ रोड नई दिल्ली के मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यशाला का आयोजन आज 30 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे होगा। जिसमें जनपद के प्रतिनिधि के रूप में गौरा चुरियारा प्रधान संगीता देवी को चुना गया है। कार्यशाला में देशभर के विभिन्न राज्यों से एवं जिलों से लगभग 200 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिनिधि अपने अनुभव एवं मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण के लिए विचार साझा करेंगे। भिटौरा ब्लॉक में कम उम्र की महिला प्रधान संगीता देवी ने चुनाव जीता और अपनी ग्राम सभा को मॉडल ग्राम सभा के रूप में विकसित किया। अब सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में नई दिल्ली में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यशाला के लिए चयनित किया गया है।

error: Content is protected !!