
आपकी खबरें न्यूज,
सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर संवाददाता।
सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी शिव कुमार पुत्र नरेंद्र (18) को विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के मामले में काफी समय से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त थाना क्षेत्र के देवारा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा।


