भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर का 2 नवंबर को होगा भव्य भूमिपूजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर के पक्के तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर का भूमि पूजन 02 नवम्बर को होने जा रहा है। जिसमें जगन्नाथ धाम के मुख्य पुजारी सहित तमाम संतों का समागम फतेहपुर की धरती में होगा। यह मंदिर समाजसेवी संतोष तिवारी बनवा रहें है। इस दौरान संतोष तिवारी और उनके छोटे भाई भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी इस मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने के लिए तमाम नामी गिरामी हस्तियों को आमंत्रित करने का काम कर रहें है। यह आमंत्रण जहां प्रतिष्ठित संतों को दिया जा रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित तमाम अन्य मंत्रियों को भी दिया जा रहा है। वहीं संतोष तिवारी ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ स्वामी जिनको जिनको बुलायेगें वह जरूर आयेगे। वह तो मात्र एक माध्यम है। वहीं उन्होने बताया कि भूमि पूजन के बाद मंदिर बनना भी प्रारंभ हो जायेगा और शीघ्र ही फतेहपुर की धरती में भब्य जगन्नाथ भगवान का मंदिर होगा और लोग भगवान के दर्शन कर पायेगें। हम आपको बता दे कि जिस तरह से भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी और उनके बडे भाई संतोष तिवारी फतेहपुर के लिए कार्य कर रहें है इतिहास के पन्नों यह कार्य लिखने वाले है। क्योकि यह मंदिर फतेहपुर की ऐसी धरोहर बनेगा जो सदियों तक लोग फतेहपुर का नाम याद रखेगें क्योंकि मंदिर बनने के बाद केवल फतेहपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के कोने कोने से भक्तों का आगमन तो होगा ही साथ ही भारत के तमाम अन्य प्रदेशों के वो लोग जो भगवान जगन्नाथ स्वामी को मानने वाले है और मुख्य मंदिर नहीं जा पा रहें है तो वह यहां पर दर्शन करने के लिए आएगें और फतेहपुर की धरती अब भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर से भी जानी जायेगी।

error: Content is protected !!