
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी (पंकज झा) संवाददाता।

चेतगंज का जुआ कारोबार अब सड़कों पर दौड़ रहा है, वो भी टेंपो ट्रैवलर में पुलिस की सख्ती ने ठिकाना तो बदलवा दिया, लेकिन दांव का सिलसिला थमा नहीं। अब गाजीपुर रोड पर दिन में लगती है लाखों की बाजियां और कानून सिर्फ देख रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस चलते-फिरते जुआ का मास्टरमाइंड है कुख्यात हिस्ट्रीशीटर किशन विश्वकर्मा उर्फ कृष्ण महाराज उसके साथ अजय जायसवाल निवासी कोनिया केवल फाइनेंसर और मैनेजर की भूमिका निभा रहा है, बल्कि पुलिस से सेटिंग से लेकर खिलाड़ियों की अदला-बदली तक सब संभाल रहा है।
गाड़ी में खेल, सड़क पर सौदा
जुए का तरीका अब फिल्मी हो गया है। खिलाड़ी टेंपो ट्रैवलर में चढ़ते हैं, लाखों के दांव लगते हैं, हार-जीत तय होती है और अगले खिलाड़ी चढ़ जाते हैं। सूत्र कहते हैं, रोजाना 20–25 लाख रुपये का अवैध खेल सड़कों पर खुलेआम चल रहा है। और पुलिस को सब पता, लेकिन हाथ बंधे हुए हैं
यह खेल किसी गुप्त ठिकाने पर नहीं, बल्कि शहर की सड़कों पर होता है। पुलिस और खुफिया विभाग को सब जानकारी है। कमिश्नर के आदेश पर एसओजी-2 बनी, मगर कार्रवाई शून्य है। चर्चा है कि कुछ अफसर पहले से ही फिक्स हैं, इसलिए फाइलें अलमारी में धूल खा रही हैं।
शराब, शबाब और सट्टा: बरबादी की तिकड़ी
इन गाड़ियों में सिर्फ दांव ही नहीं लगते, बल्कि शराब और स्पेशल इंतजाम भी होता है, ताकि खिलाड़ी फंसे रहें। कई युवा व्यापार, पढ़ाई और परिवार छोड़कर इस जाल में फंस चुके हैं। यह तिकड़ी उन्हें सीधा अपराध की तरफ धकेल रही है।
क्या होगा अगला कदम
सवाल सीधा है क्या प्रशासन इस सड़क पर दौड़ते जुआ माफिया पर नकेल कसेगा, या फिर यह लाखों का खेल यूं ही बेखौफ चलता रहेगा।
