
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी बृजेन्द्र (35) अपने पिता रमेश (58) को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकली एंबुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से ईएमटी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

