
आपकी खबरें न्यूज
सोनभद्र संवादाता।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण मे थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण, शेरशाह पुत्र कमरुद्दीन अन्सारी निवासी कम्हारडीह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, विपिन यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी ग्राम सेमरिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को मु0अ0सं0-108/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त, पन्नालाल उर्फ बबलू पुत्र हरिदास पासवान निवासी ग्राम आमडीह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।


