प्रेम कहानी-कैंसर से मर चुकी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई, मांग में सिंदूर भर किया विदा

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
कोलकाता न्यूज एजेंसी।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सागर की प्रेम कहानी सुनकर आंखें छलक जाएंगी। सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौली से शादी करने का वादा किया था। लेकिन उसकी प्रेमिका को कैंसर था। शादी से पहले कैंसर से गर्लफ्रेंड की मौत हो गई, लेकिन सागर ने अपना वादा नहीं तोड़ा। उसने अपनी मर चुकी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। उसे लाल जोड़ा पहनाकर, मांग में सिंदूर भरकर, हाथों में लाल चूड़ा पहनाकर पत्नी बनाकर उसे अंतिम विदाई दी। सागर ने अपनी दिवंगत पत्नी मौली की याद में जीवनभर दूसरी शादी नहीं करने का संकल्प भी लिया।
मौली ने 2 मई को ली आखिरी सांस
मिली जानकारी के अनुसार, 23 साल की मौली मंडल कोलकाता के हावड़ा की रहने वाली थी। उसके सागर बारिक के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन साल 2023 में मौली का कैंसर हो गया। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मौली की सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। सागर ने मौली से शादी करने का फैसला किया, लेकिन 3 महीने पहले मौली की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस बार मौली रिकवर नहीं कर पाई।
2 मई को मौली ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली, लेकिन सागर ने अपना वादा नहीं तोड़ा। मौली दम तोड़ चुकी थी, लेकिन सागर ने उसकी मांग भरी। उसे लाल जोड़ा पहनाया और चूड़ा पहनाया। दोनों परिवारों की मौजूदगी में दुल्हन बनाकर मौली को अंतिम विदाई दी गई। सागर ने कहा कि मौली की आखिरी इच्छा को उसने पूरा किया है और वह अब कभी दूसरी शादी नहीं करेगा।

error: Content is protected !!