
आपकी खबरें न्यूज
थरियांव फतेहपुर संवाददाता।
थरियांव थाना क्षेत्र करमोन गांव में शराब पीने को पत्नी ने मना किया तो पति ने आत्महत्या कर लिया। पत्नी से विवाद के बाद पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, शराब के नशे को लेकर पत्नी से पति का विवाद हुआ था। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमोन गांव निवासी लवकुश (42) की शादी पड़ोस के ही गांव में रहने वाली सोनी देवी (परिवर्तित नाम) नामक महिला से हुई थी। दंपति से चार बच्चे थे। दोनों के बीच लगातार शराब को लेकर विवाद था। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था।
सोनी देवी बच्चों को लेकर पड़ोस में ही एक शादी समारोह में चली गई थी। इस बीच पति लवकुश घर में अकेला था। जब पत्नी देर रात करीब 11 बजे बच्चों के साथ वापस घर लौटकर दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब न मिला। इस पर खिड़की से झांक कर देखा तो लवकुश छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था।
फंदे से लटका शव देखकर निकल गई चीख
यह नजारा देखकर पत्नी और बच्चे चीख पड़े। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के साथ ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ मौजूद हो गई। उधर, फंदे पर युवक के लटके होने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और विच्छेदन गृह भेजा। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान युवक के आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
