
आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।
विकास खण्ड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत नहरा में समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय उर्फ कुमकुम ने गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को करीब 200 साड़ियों का निःशुल्क वितरण किया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय उर्फ कुमकुम द्वारा लम्बे समय से जनहित एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने से लेकर जरूरतमंदों की मदद करने में भी वह सक्रिय रहते हैं। हाल ही में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। उनके द्वारा ग्राम पंचायत रामपुर, कलवारा बुजुर्ग एवं अरछा बरेठी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में अपने ग्राम पंचायत नहरा में उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को उच्च गुणवत्ता की करीब 200 साड़ियों का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर करीब 200 महिलाएं मौजूद रहीं। समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय उर्फ कुमकुम ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके सामाजिक कार्यों का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय एवं आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए वह आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार लगातार कार्य करते रहेंगे।



