गंगासागर की हवाओं से लहराई काशी, अनन्त चतुर्दशी पर बदला मिजाज

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर बाबा विश्वनाथ की नगरी में भी दिखने लगा है। गंगासागर से बह कर आ रहीं हवाएं भगवान शंकर के नगर को तरंगित कर रही हैं। हवाओं से गंगा लहरा रही है और गंगा के लहराने से मांझी की नाव भी लहरा रही है। मंदिर की पताका, काशी की गलियां और गलियों में रह रहे लोग अनन्त चतुर्दशी पर मौसम के बदले मिजाज की मौज में हैं। हवाओं के साथ घरों से उठती पकवानों की सुगंध और मंदिरों से निकलती घंटे-घड़ियाल की ध्वनि ने काशी में अद्भुत समां बांध दिया है।
घाट किनारे हवा में एक अलग ही ठंडक और भक्ति का अहसास, मानो प्रकृति खुद अनन्त चतुर्दशी का उत्सव मना रही हो।

error: Content is protected !!