बाढ़ में जान गंवाने वाले दो छात्रों के परिवारों को शिक्षक संघ ने दी 21-21 हजार की सहायता

आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।

बाढ़ आपदा में जान गंवाने वाले प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर के दो छात्र-छात्राओं के परिवारों की मदद के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चित्रकूट आगे आया। शिक्षक आपदा कोष से ग्राम पंचायत बाबूपुर निवासी दोनों पीड़ित परिवारों को 21-21 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय एवं पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर पहुंचकर मृतक बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। बाढ़ के दौरान नाले में डूबने से बाबूपुर निवासी राममिलन के पुत्र मनदीप, जो प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर में कक्षा दो का छात्र था, तथा कौशलेंद्र की पुत्री पायल, कक्षा चार की छात्रा, की मौत हो गई थी।
शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहयोग देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र सिंह, संगठन के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, ब्लॉक मंत्री अमित यादव सहित ग्राम बाबूपुर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!