असनी कांड के दोनों मुख्य आरोपी 24 घंटे में पुलिस हिरासत में


आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-25-25 हजार के इनामी अमन सिंह और इन्द्रेश उर्फ मन्नु सिंह को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी में हुई घटना के मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अमन सिंह और इन्द्रेश उर्फ मन्नु सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर लोगों में चर्चा है।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त हथियार, वारदात के बाद फरार होने में इस्तेमाल वाहन तथा घटना के बाद उनके संपर्क में रहे लोगों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों मुख्य अभियुक्त पुलिस हिरासत में हैं। उनसे घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!