
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में पीसीपी इंटर कॉलेज के पीछे और प्राथमिक विद्यालय के बगल में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान कस्बा निवासी चांद मियां के 33 वर्षीय पुत्र कय्यूम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कय्यूम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह 12 अक्टूबर को रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। उसके बहनोई शिब्ली ने बताया कि कय्यूम कभी दो दिन तो कभी एक सप्ताह बाद घर लौटता था। इसी वजह से उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने तत्काल खोजबीन नहीं की।
इसके बाद कस्बे में पीसीपी इंटर कॉलेज के पीछे और प्राथमिक विद्यालय के बगल में झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के दोनों हाथों पर इस्लामी शब्द ‘अल्लाह’ लिखा होने के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान कय्यूम के रूप में की।
कय्यूम चार भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्य की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
क्षेत्राधिकारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की
युवक के शव की शिनाख्त की सूचना पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा परिजनों पर से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली। वहीं हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता चांद मियां ने शव की पहचान अपने बड़े बेटे कय्यूम के रूप में की है। पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


