आमने-सामने टकराए दो डंपर, चालक सुरक्षित

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों डंपरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार एक डंपर हुसैनगंज की ओर से फतेहपुर बालू लादकर जा रहा था, जबकि दूसरा डंपर फतेहपुर की तरफ से रायबरेली की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन सात मील तिराहे पर पहुंचे, तभी उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों डंपरों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

error: Content is protected !!