
आपकी खबरें न्यूज,
हथगाम फतेहपुर संवाददाता।
कृष्णा स्वीट हाउस में सोमवार को जवाबी आल्हा गायन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कलाकारों के स्वागत-सम्मान, जलपान और भोजन सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।
ग्राम प्रधान निर्भय सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल दोनों आल्हा गायकों के सम्मान की समुचित व्यवस्था की गई है। दोनों कलाकार अपनी कला में पारंगत हैं और कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार जवाबी आल्हा गायन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ आल्हा गायकों को मंच उपलब्ध कराना है। समिति ने क्षेत्रवासियों और आल्हा प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
बैठक में अनूप लोधी, विनय कुमार, मुन्ना सिंह, एपी सिंह, इंद्रसेन सिंह यादव, गुलाब सिंह, रमेश कुमार, देवेंद्र सोनी, मूलचंद यादव, जितेंद्र सिंह, शुभम यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।



