भागीदारी पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बे के दुर्गा चौराहे पर भागीदारी पार्टी (पी) की ओर से डॉ. रत्नप्पा कुमार (कुंभार) की जयंती के अवसर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र 242 से संबंधित इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्र प्रजापति शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी गरीबों, स्कूली बच्चों और किसानों के हक, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
बैठक में युवा नेता शशांक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में हुसैनगंज विधानसभा सीट से मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर संगठनात्मक तैयारियां करेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन का विस्तार करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!