सरदार पटेल जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन,शिक्षकों हुए सम्मानित

आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के शिवरामपुर स्थित जय मां दुर्गा मैरिज लॉन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सरदार पटेल जयंती एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक अनिल प्रधान की ओर से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता के मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारते हैं। किसी भी समाज की वास्तविक तरक्की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कारों से ही संभव है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना देश के भविष्य का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को जीवन में आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और एकता की भावना मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश सेवा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। शिक्षक राष्ट्र की दिशा तय करने वाली पीढ़ी तैयार करते हैं। ऐसे में शिक्षक समाज को सम्मान और सहयोग देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें अखिलेश कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, बरातीलाल पाण्डेय, राघवेन्द्र मिश्र, प्रेमचन्द्र, सरोज कुमार यादव, रामकेश कुशवाहा, अरविन्द कुमार, श्यामसुन्दर यादव, इन्द्रसेन यादव, अनूप मिश्र, डॉ. दिलीप सिंह, रामनरेश वर्मा, हर्ष त्रिपाठी, गया प्रसाद बौद्ध, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी और विजय पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे। वहीं विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में पहुंचे शिक्षकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का भी शॉल, माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, भैयालाल यादव, सुरेन्द्र यादव, जनार्दन सिंह पटेल, मो. अरशद खान, अमर सिंह पटेल, अजय सिंह यादव, रोहित यादव, जागेश्वर यादव, रामकिशोर कुरील, रामसनेही खंगार, संतोष कोटार्य, राजकिशोर विश्वकर्मा, हरमोहन यादव, बलवीर पाल, प्रहलाद यादव, राजा बाबू यादव, गया प्रसाद यादव, अनुराग पटेल, अभिलाष यादव, विश्वदीप सुमन, रमा यादव, धनंजय चंदेल, संतराम पटेल, नरेंद्र यादव, राजा यादव, रामधनी यादव, कुलदीप यादव, सत्यम यादव, विद्यासागर यादव, प्रेम कोटार्य, सरनाम सिंह, मिठूलाल विश्वकर्मा, रामनरेश अग्रवाल, सियाराम गुप्ता, राजा साहू, गणेश जायसवाल, राहुल सोनी, अमन निषाद, अजय वर्मा, रामराज निर्मल, अमित पटेल, मोनू सिंह, मंगल यादव, महेंद्र यादव, विनय यादव, छोटेलाल यादव, शिवम पाण्डेय, अमरमान खान और कार्यालय प्रभारी राजेश पटेल सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!