
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहपुर में शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करना तथा आमजन में राष्ट्रीय एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। दौड़ के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और उसके प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।


