
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लगाने की बात स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र राकेश यादव निवासी सूबेदार का पुरवा तथा शिवम कुमार पुत्र जगजीवन निवासी आंकूपुर अजगांवा, थाना थरियांव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जेके उमराह हॉस्पिटल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पकड़े जाने से बचने के लिए बाइक की मूल नंबर प्लेट यूपी 71 एडब्ल्यू 9841 हटाकर उसकी जगह फर्जी नंबर प्लेट यूपी 71 एएम 0001 लगा दी थी। पुलिस ने मामले में धारा 317(2), 318(4), 336 और 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया।


