सड़क हादसे में उजड़ा परिवार का चिराग, साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा

आपकी खबरें न्यूज,
हथगाव फतेहपुर संवाददाता।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहरा कोल्ड स्टोर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बिना देर किए घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हथगांव भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक और घायल की पहचान
मृतक: राजा, निवासी दावतपुर थाना सुल्तानपुर घोष। तथा घायल: मोनू पुत्र खलील अहमद निवासी दावतपुर, जिनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!