हर नाके पर तैनात रहते हैं गुर्गे, जुआडिओ को देता है संरक्षण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बावजूद वाराणसी पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की आंखों के सामने लाखों का जुए का खेल चलता है और महज खानापूर्ति कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। नशा, अवैध जुआ, सट्टा और लॉटरी पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में एसओजी-2 जैसी विशेष टीमें गठित की गईं। जनता को लगा था कि अपराधियों की कमर टूटेगी, मगर जमीनी हकीकत इसके उलट है।
खुलेआम फल-फूल रहा जुए का साम्राज्य
जैतपुरा थाना क्षेत्र के छोरा छमुहानी से लेकर भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा तक निखिल जायसवाल उर्फ निक्की का हाईटेक जुए का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पिछले आठ सालों से वह कथित पुलिस संरक्षण के सहारे फड़ जमाकर लाखों के दांव लगवाता आ रहा है।
8 साल से बेखौफ निक्की-कई बार पकड़ा गया, फिर भी आज़ाद
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि निक्की कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ा, लेकिन हर बार रहस्यमय ढंग से छूट गया।
दो साल पहले सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट डिपो के पास होटल तेजस में हुए छापे में कई जुआरी गिरफ्तार हुए थे। उस खेल का संचालक भी निक्की ही था। इसके बावजूद उसके साम्राज्य पर कोई स्थायी चोट नहीं लग सकी।
राजू लस्सी का मकान बना जुए का अड्डा
भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा स्थित राजू लस्सी का मकान आजकल जुए का हब बन चुका है। रोजाना लाखों रुपये के दांव यहां लगाए जाते हैं। शराब, नशा और रंगीन इंतजाम से सजे इन फड़ों में युवाओं को फंसाने की पूरी तैयारी रहती है।
सिस्टम सेट का खेल
निक्की अपने खिलाड़ियों से खुलेआम कहता है-सारा सिस्टम सेट है।
इसका सीधा मतलब है कि थाना, चौकी से लेकर कार्रवाई करने वाली हर टीम को हर महीने मोटी रकम देकर सेटिंग कर ली जाती है। 112 डायल, बीट प्रभारी और कुछ उच्च अधिकारियों तक पहुंचने वाली रकम की बदौलत ही यह गोरखधंधा बिना रोक-टोक फल-फूल रहा है।
शहरभर से जुटते हैं खिलाड़ी
निक्की का नेटवर्क इतना मजबूत है कि मछलीशहर, आदमपुर, मिर्जापुर, रामनगर और सिगरा तक के खिलाड़ी उसके फड़ पर पहुंचते हैं। पुलिस की कार्रवाई महज दिखावे तक सिमट कर रह जाती है, वरना वाराणसी जैसे संवेदनशील जिले में रोज़ाना इतना बड़ा जुआ खेलना नामुमकिन है।
नवयुवाओं का भविष्य दांव पर
इस जुए ने न जाने कितने युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, व्यापारी और नवयुवक इसकी लत में डूबकर तबाह हो रहे हैं। शराब और फिजूलखर्ची ने परिवारों को तोड़ दिया है और समाज में अपराध का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है।
सवालों के घेरे में पुलिस
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसके संरक्षण में निखिल जायसवाल उर्फ निक्की जैसे जुआ संचालक बेखौफ होकर वाराणसी में हाईटेक फड़ चला रहे हैं।
क्या पुलिस महज दिखावे की कार्रवाई कर रही है।
क्या अधिकारियों तक भी इस गोरखधंधे की मलाई पहुंच रही है।
जनता का सवाल
आखिर कब टूटेगा निक्की के जुए का साम्राज्य
क्या पुलिस वाकई कार्रवाई करेगी या सिस्टम सेट की परंपरा यूं ही जारी रहेगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनकर तिवारी

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनकर तिवारी ने कहां
ऐसे अपराधी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को तत्काल ऐसे संगठित सिंडिकेट गैंग के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की करवाई करनी चाहिए। यह समाज के वह कीड़े हैं जो पूरे समाज को दूषित कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव रवि यादव

जुऐ के खेल पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रवि यादव का बड़ा बयान
रवि यादव ने इस पूरे प्रकरण पर कहा स्थानीय पुलिस के बिना मिली भगत के इतना बड़ा जुआ सिंडिकेट संचालित हो ही नहीं सकता प्रशासन को ऐसे अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

error: Content is protected !!