
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना शिवपुर, समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई तथा थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, उसके पश्चात थाना सारनाथ का निरीक्षण किया गया तथा जनसुनवाई व प्रार्थना पत्र के निस्तारण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। उसके पश्चात रिंग रोड बाईपास सारनाथ पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की जा रही चेकिंग को चेक किया गया तथा तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट व काली फिल्म लगे वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

