कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

पुलिस लाइन में बीती रात संदिग्ध अवस्था में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार के सीतापुर जनपद के सिधौली महमूदाबाद निवासी अयोध्या प्रसाद यादव का (52) पुत्र रजनीश यादव जो ठेकेदारी करता था। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में एक साल से हो रहे विभागीय बिल्डिंग के निर्माण का काम देख रहा था। बीती रात संदिग्ध अवस्था में उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में आयी पत्नी सुधा यादव का कहना है कि आत्म हत्या नहीं कर सकते है। उसने बताया दो दिन पूर्व पति से बात हुयी थी। शनिवार की देर रात उनका फोन बन्द जा रहा था। तभी काम करने वाले गोरे लाल के लड़के ने बताया कि रजनीश ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति का लगभग 30 से 35 लाख रूपया फंसा हुआ है।

error: Content is protected !!