दो बाईकों की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

हथगांम थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप दो बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइको से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के नथनपुर गाँव निवासी (28) राजू सिंह अपनी पत्नी पूनम देवी(25) को बाइक पर सवार कर हथगांम थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी सामने से बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पिरौदा गाँव निवासी दरबारी का पुत्र संदीप (25) अपनी मामी पत्नी बाबू (35) निवासी गोदनी गाँव थाना तेंदवारी जनपद बाँदा को बाइक पर सवार किए हुए आ गया।

जिससे दोनो बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई। दोनो बाइको में सवार चारो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

error: Content is protected !!