
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा हुसैनगंज के शाखा प्रबंधक प्रभु दत्त पांडे की लम्बी बीमारी के चलते आज लगभग शाम 8:30 बजे मेदान्ता अस्पताल लखनऊ में उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। आपको बताते चलने की हुसैनगंज बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा प्रबंधक के पद पर लगभग 1 वर्ष से कार्यरत थे। शाखा प्रबंधक की मौत की खबर जैसे ही हुसैनगंज पहुंची तो उनके चाहने वालों को लगी तो उनके चेहरे मायूसी में बदल गए। मां मंजू पांडे, पत्नी समृद्धि पांडे व बेटा पुंज दत्त पांडे का रो-रो कर बुरा हाल रहा।



