जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

जीआरपी कैण्ट व सीआईबी आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं0-1 पर काशी साईड पानी टोटी के आगे बेंच पर एक व्यक्ति ग्रे रंग का पिट्टू बैग लिये बैठा था जो हम पुलिस वालो को देखकर सकपका गया। जिससे अपराध की आशंका होने पर हम पुलिस वालों द्वारा तलाशी ली गयी तो उसके पिट्ठू बैग से 48 पाउच अंग्रेजी शराब 8 पीएम फ्रूटी बरामद हुआ, प्रत्येक फ्रूटी 180 ML अंग्रेजी अवैध शराब के साथ शाम करीब 6:20 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सन्टू कुमार पुत्र स्व0 रामबली यादव नि0 ग्राम दादुर बिगहा थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद (बिहार) बताया तथा प्रत्येक फ्रूटी 180 एमएल प्रत्येक फ्रूटी की किमत-120 रु. है। बरामद हुआ कुल अनुमानित कीमत-5760 रु. है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मु0अ0सं- 212/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!