चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
कोतवाली क्षेत्र के चौफरवा एनटीपीसी के पास चलती बाइक से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी फैजान(20) अपनी मां नाजमा (40) को बाइक पर बैठाकर शहर की ओर आ रहा था। जब उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफरवा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे बैठी नाजमा अचानक चलती बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।
पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!