
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 11 मील स्थित चौहान ढाबा के समीप बाइक से अपने गांव लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा निवासी शिवचंद्र पुत्र राम विशाल अपने रिश्तेदारी नौगांव गया था और वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


