
आपकी खबरें न्यूज,
सरोजनीनगर लखनऊ संवाददाता।
सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा स्थित पारस नाथ मेमोरियल एकेडमी विद्यालय में चेयरमैन राव अजीत सिंह के निर्देशन में भव्य प्रमाण पत्र वितरण एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उपलब्धियों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, नाटक तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, पार्षद गीता देवी, शैलेंद्र सिंह, रीना त्रिपाठी एवं मुकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन राव अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को असफलताओं से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों के विकास का माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान अध्यापिका ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया


