पंचायत भवन में खड़ी कूड़ा गाड़ी से चार बैटरी चोरी, कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी बसावनपुर गांव में ग्राम पंचायत भवन परिसर से कूड़ा ढोने वाली गाड़ी की चार बैटरियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पंचायत भवन में खड़ी कूड़ा वाहन से बीती रात अज्ञात चोरों ने चार बैटरियां पार कर दीं। सुबह जब कर्मचारी पंचायत भवन पहुंचे तो गाड़ी की बैटरियां गायब देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान सूरज पाल को दी गई। ग्राम प्रधान सूरज पाल ने हुसैनगंज थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस द्वारा आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!