तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
बिन्दकी फतेहपुर संवाददाता।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से राहगीर रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी राम बहादुर का 35 वर्षीय पुत्र राकेश घर से पैदल किसी काम के लिए निकला था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राकेश रोड पर गिरकर घायल हो गया हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

error: Content is protected !!