लोडर की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नउवाबाग ओवर ब्रिज पर छोटा हाथी ने मोपेड सवार को टक्कर मार दिया। जिससे मोपेड सवाल गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी स्वर्गीय दुलारे का 55 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मोपेड पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियन का पुरवा अपनी बेटी के घर आ रहा था। जब उसकी मोपेड नउवाबाग ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी छोटा हाथी ने उसकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोपेड सवार शिव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही घटना की सूचना घायल की बेटी और दामाद को दी गई सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे घायल के दामाद रामेश्वर से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। परिजन घायल को कानपुर ना ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।

error: Content is protected !!