महिलाओं व बालिका सशक्तिकरण गोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

भिटौरा ब्लॉक परिसर में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति फेज-5 के क्रियान्वयन की रुपरेखा बनाई गई। इसमें खंड विकास अधिकारी शकील अहमद ने ग्राम विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किया जा रहे प्रयासों में आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को सबल सशक्त उद्यमी बनाने तथा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को भिटौरा ब्लाक परिसर में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन इस गोष्ठी कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से जुड़ी महिला लाभार्थियों मनरेगा की महिला मजदूरो ने भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम 30 मई 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षा गृह फतेहपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समूह की महिलाएं, मनरेगा की महिलाएं मेट, महिलाएं श्रमिक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की महिला लाभार्थी द्वारा प्रतिभा किया जाना है। कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखंड से 100 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में समूह व मनरेगा से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शकील अहमद, प्रधान संघ भिटौरा अध्यक्ष स्वामी शरण पाल, जवाहरलाल, सर्वेश यादव, रविंद्र कुमार, बाबूलाल सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष, अजय अवस्थी, आर्यन तिवारी, धर्मराज, रिजवान हैदर, आलोक वर्मा ,आदित्य सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!