संदिग्ध परिस्थितियों में अस्थायी होटल में भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारामील चौराहे पर स्थित एक अस्थायी होटल में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में रखा घी, तेल, मैदा, कोल्ड ड्रिंक, काउंटर समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। होटल मालिक के अनुसार आग लगने की इस घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित होटल मालिक ने मामले की लिखित तहरीर हुसैनगंज थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!