
आपकी खबरें न्यूज,
ललौली/फतेहपुर संवाददाता।
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा दीन दयाल का डेरा गांव निवासी राजा राम का 52 रामनारायन अपनी 50 वर्षीय पत्नी मिथिला देवी को बाइक पर सवार कर ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव आ रहा था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समय पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


