आत्मसमर्पण की भावना से समाज की सेवा करें-डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चौबेपुर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने हमेशा कमजोर वर्गों के विकास के लिए प्रयास किया। बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का विकास संभव है। उक्त बातें सोमवार की शाम चौबेपुर कस्बा स्थित संत गाडगे धर्मशाला में आयोजित भीमराव अम्बेडकर परिनिर्माण पखवाड़े के तहत धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क अधिकारी जय सिंह कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज को विकसित किया जा सकता है। शिक्षा वह पूजी है जिसके बल पर प्रधानमंत्री ही नहीं दुनिया के किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ बैठ सकते हैं। इसलिए समाज के लोग बच्चों को शिक्षित कर अपना विकास कर समाज का भी विकास करें। समाज के हर व्यक्ति की मददगार बनें तभी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व संत गाडगे का सपना साकार हो सकेगा। देश व प्रदेश का विकास तभी संभव है जब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो। इसके लिए सरकारें भी लगातार प्रयास कर रही हैं समाज उसका लाभ उठायें। समाज के हर वर्गों के साथ मिलकर समाज की समस्याओं का निराकरण कर आगे बढ़े। यही बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर संत गाडगे धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसआईआर पर चर्चा कर समाज के लोगों को बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत लाल कन्नौजिया व संचालन दयाराम कन्नौजिया ने किया।
इस मौके पर राजकुमार कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया, उमाशंकर कन्नौजिया, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, मिनेश कन्नौजिया, अनिल कनौजिया, विजय कन्नौजिया, अनिरुद्ध कन्नौजिया आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!